फाइलेरिया मुक्त पंचायत की पहल: केरुआडुंगरी में घर-घर बांटी जा रही दवा, जागरूकता अभियान तेज

0
Advertisements
Advertisements

जादूगोड़ा : फाइलेरिया मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए केरुआडुंगरी पंचायत में जनसंपर्क और जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू गांव-गांव जाकर लोगों के बीच फाइलेरिया की दवा वितरित कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शुक्रवार को मुखिया ने सेविका, सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा सेवन के महत्व की जानकारी दी गई।

मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही दवा अवश्य लें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलकर लगातार प्रयास कर रही है।

मुखिया ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त पंचायत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर परिवार सक्रिय भागीदारी निभाएगा। पंचायत प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से इस जनस्वास्थ्य अभियान में पूरा सहयोग देने की अपील की है।

Advertisements
See also  स्कूल से लौट रही महिला और बच्ची पर लोहे के रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed