राष्ट्रपति के दौरे से पहले जमशेदपुर में सख्ती, 13 फरवरी से आवारा पशुओं पर विशेष अभियान

0
Advertisements

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित शहर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 13 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस अभियान का उद्देश्य शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं को नियंत्रित करना है। इसके लिए 19 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल करेंगे।

इस टीम में पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जुस्को, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC), टाटानगर गौशाला और टाटा जूलॉजिकल पार्क के प्रतिनिधि शामिल हैं। सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि अभियान समन्वित तरीके से पूरा हो सके।

JNAC के उप प्रशासक कृष्णा कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अभियान के तहत आवारा पशुओं की पहचान कर उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़कर निर्धारित आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी पशु को कोई नुकसान न पहुंचे।

प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें। यदि कहीं आवारा पशु दिखें तो संबंधित विभाग को सूचना दें।

अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुचारु यातायात, स्वच्छता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही यह शहर में लंबे समय से चली आ रही आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की दिशा में भी सकारात्मक कदम साबित होगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed