मेयर और पार्षदों ने जमा किया खर्च का पहला ब्यौरा, जियाडा में शिविर लगा
Advertisements

Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए चल रहे चुनाव प्रचार के तहत आज मेयर प्रत्याशियों और पार्षद प्रत्याशियों ने अब तक चुनाव के दौरान हुए खर्च का पहला ब्यौरा ऑब्जर्वर के समक्ष प्रस्तुत किया. जिसको लेकर आज जियाडा में शिविर लगाया गया था, जिससे जियाडा में काफी गहमागहमी बनी रही. बता दें कि सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए बुकलेट दिया गया था जिसमें बने विभिन्न कॉलम में खर्च का ब्यौरा लिखकर ऑब्जर्वर के पास जमा कर रसीद लेनी थी. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों को अधिकतम 15 लाख रुपए जबकि पार्षद के प्रत्याशियों को अधिकतम 3 लाख रुपए ही खर्च करने हैं.
Advertisements


Advertisements


