आकाशवाणी जमशेदपुर के युवावाणी कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित, 18–30 वर्ष के युवा कर सकते हैं अप्लाई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आकाशवाणी जमशेदपुर के युवावाणी अनुभाग ने कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर युववाणी कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम इंटरमीडिएट (कक्षा 12) उत्तीर्ण होना या स्नातक/स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी सोमवार से शुक्रवार तक कार्यदिवसों में आकाशवाणी जमशेदपुर केंद्र जाकर निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को 100 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ 6 मार्च 2026 तक आकाशवाणी केंद्र में जमा करना अनिवार्य है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चयन पूरी तरह संविदा आधार पर होगा। चयनित युवाओं को आवश्यकता पड़ने पर ही कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए बुलाया जाएगा।

यह सूचना आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश कुमार राय द्वारा जारी की गई है।

See also  राजदोर जंगल में आगजनी से हड़कंप, असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed