गोलमुरी में दिनदहाड़े फायरिंग, फल कारोबारी को लगी गोलियां

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महज 50 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. इस हमले में फल कारोबारी कन्हैया यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो अपराधी अचानक पहुंचे और कन्हैया यादव पर कई राउंड गोलियां चला दीं.फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी और गोलमुरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कन्हैया यादव नामदाबस्ती ए-ब्लॉक, रेल लाइन किनारे, हनुमान मंदिर के पास का निवासी है. वह फल का कारोबारी है और परसुडीह मंडी से अपना व्यवसाय संचालित करता है. कन्हैया के पिता, जो ‘पहलवान’ नाम से जाने जाते थे, टिनप्लेट चौक में फल का ठेला लगाते थे. थाना और सिटी डीएसपी कार्यालय के निकट दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed