17, 18 एवं 19 मई को आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान का किया गया निरीक्षण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आगामी 17, 18 एवं 19 मई को आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं।

आज पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल आज गोपाल मैदान पहुंचा और आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रवेश द्वार , मुख्य मंच, फूड स्टॉल, प्रदर्शनी क्षेत्र, हस्तशिल्प दुकानों एवं आगंतुकों की सुविधाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया।

इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, अंकुश जावनपुरिया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मूणका (लाला),  मनोज चेतानी, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, विमल हरलूपका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में राजस्थान की पारंपरिक लोक नृत्य एवं संगीत, आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक परिधान एवं विविध राजस्थानी व्यंजनों की विशेष झलक देखने को मिलेगी।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग, पेयजल, शौचालय एवं यातायात नियंत्रण जैसे सभी आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आने वाले आगंतुकों को बेहतर एवं सुगम अनुभव मिल सके।

सम्मेलन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed