बिहार पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी, लाइब्रेरी जाते वक्त लोगों ने करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’

0
Advertisements
Advertisements

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बार फिर ‘पकड़ौआ विवाह’ का मामला सामने आया है. यहां बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी करा दी गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस पूरी घटना की गवाही दे रहा है.वीडियो में साफ दिख रहा है कि नीतीश पूरी तरह नशे में है और वह अपने होश खो चुका है.इसी हालत में ‘वरमाला’ की रस्म अदा की जा रही है. हैरानी की बात यह है कि नीतीश खुद माला नहीं पकड़ पा रहा था,तो एक अन्य युवक ने जबरन उसका हाथ पकड़कर लड़की के गले में माला पहना दी.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाता है. चौंकाने वाली बात यह है कि युवक के अचेत होने के बावजूद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर जबरन शादी की रस्में पूरी करवाईं. एक अन्य वीडियो में युवक खुद को एक कमरे में बंद बताते हुए मदद की गुहार लगा रहा है. युवक का आरोप है कि उसे 24 घंटे से ताला मारकर बंधक बनाकर रखा गया है.इस पूरे मामले पर पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को लड़के के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. हालांकि, प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि छात्र और युवती के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मिली है. पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed