आदित्यपुर में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया रेल जीएम ने, कहा टाटानगर का सेटेलाइट स्टेशन होगा आदित्यपुर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार 10 फरवरी को अपने एक दिवसीय प्रस्तावित दौरे के तहत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर से लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों का सघन निरीक्षण किया. जीएम के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार और आगामी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था. ​निरीक्षण के दौरान जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को एक ‘सैटेलाइट स्टेशन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है. भविष्य में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव और परिचालन इसी स्टेशन से सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे टाटानगर जाने वाले यात्रियों को एक सुगम विकल्प मिल सकेगा. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के भवन का जायजा लिया और कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

* ये सुविधाएं बढ़ेगी आदित्यपुर में –

* ​लिफ्ट और रैंप: दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लिफ्ट और रैंप का निर्माण.
* ​प्लेटफॉर्म विस्तार: लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के लिए प्लेटफॉर्म की लंबाई में वृद्धि.
* ​थर्ड लाइन प्रोजेक्ट: टाटानगर रेलवे यार्ड और तीसरी लाइन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य.

​इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण कुमार हुरिया समेत मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. जीएम ने स्पष्ट किया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आदित्यपुर की भूमिका आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed