धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर ट्रैवलर हादसे का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच-18 पर चोइरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ट्रैवलर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शामिल वाहन का नंबर ओडी01एई0040 बताया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर गाड़ी टूर पर गई थी और यात्रा पूरी कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ने अचानक अपना वाहन पीछे कर दिया, जिससे पीछे से आ रही ट्रैवलर उससे टकरा गई।

टक्कर काफी तेज थी, जिससे ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर दिया गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की।

घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सामान्य कराया गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisements
See also  कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Thanks for your Feedback!

You may have missed