जुगसलाई ऑटो चालक संघ ने किया नौशीन खान के समर्थन की घोषणा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव की उम्मीदव नौशीन खान को आज जुगसलाई के ऑटो मालिकों और चालकों ने एकजुट होकर आगामी नगर परिषद चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।​इस बाबत जुगसलाई ऑटो चालक संघ के सभी सदस्यों ने झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान से मुलाकात कर इस आशय की जानकारी साझा की। इस अवसर पर हिदायतुल्ला खान ने कहा जब पसीना बहाने वाले मेहनतकश साथ जुड़ जाएं, तो जीत निश्चित हो जाती है। जुगसलाई का विकास डबल इंजन के पावर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जुगसलाई क्षेत्र में लाया जाएगा। ऑटो चालकों के लिए विशेष पार्किंग शेड का निर्माण किया जाएगा। ऑटो चालक संघ ने ​जुगसलाई के विकास के लिए, मज़बूत नेतृत्व को समर्थन देने का निर्णय लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, उत्तर पुस्तिकाओं और अंकों में गड़बड़ी के मिले सबूत

Thanks for your Feedback!

You may have missed