भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने जरूरतमंद बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री का किया वितरण

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी बिष्टुपुर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडे की अध्यक्षता में राम मंदिर के पीछे स्थित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के लिए अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को किताब, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर और चॉकलेट दी गईं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना बताया गया। मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चे आगे चलकर देश के बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम में रोहित सिंह, शाहिद परवेज, कृष्णा गुप्ता, कमलेश मुखी, मोहित झा, पिनाकी ठक्कर, एसी महतो, रानी और वीरू सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उपमेयर चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, कई नेताओं की दावेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed