भाजपा के समर्थन से संजय सरदार की दावेदारी मजबूत, नगर निगम चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, समर्थकों ने किया स्वागत…


आदित्यपुर:- भाजपा से संजय सरदार को समर्थन मिलने के बाद नगर निगम चुनाव की राजनीति तेज़ी से गरमा गई है। इस समर्थन के साथ ही सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और विरोधी खेमों में भी हलचल बढ़ गई है। भाजपा के इस कदम को एक सोची-समझी चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं को साधने की कोशिश मानी जा रही है। वहीं संजय सरदार के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और शहर में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस समर्थन के बाद मेयर पद का चुनाव और भी ज्यादा रोचक व मुकाबलेदार हो गया है।

इसी क्रम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं से मेयर प्रत्याशी संजय सरदार का भव्य स्वागत किया और उन्हें चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान दुर्गेश दुबे, अनुराग सिंह, आशीष मिश्रा, अविनाश पांडे, सोहन प्रजापति, अपूर्वा यादव, अनुराग पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में भाजपा संगठन की मजबूती, एकजुटता और चुनावी उत्साह साफ तौर पर नजर आया।



