पलामू एसीबी की कार्रवाई: सात हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

पलामू: पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते हुए एक पंचायत रोजगार सेवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ मेदिनीगर ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में एक लाभार्थी ने पलामू एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कूप निर्माण की राशि आवंटित करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया।

जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया। तय रणनीति के तहत शुक्रवार को जैसे ही लाभार्थी ने आरोपी को सात हजार रुपये की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक की पहचान जितेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में पदस्थापित है।

गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें पानी का रंग बदल गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए मेदिनीगर ले जाया गया।

एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed