MCD ने गिराया कुख्यात लेडी ड्रग माफिया अल्का का अवैध निर्माण,

0
Advertisements

दिल्ली :दिल्ली के द्वारका में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर पुलिस और MCD ने बड़ी कार्रवाई की है। द्वारका के डाबड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई द्वारका के पुलिस डिप्टी कमिश्नर अंकित सिंह के निर्देश पर की गई।नव नियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने पदभार संभालते ही अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण की सूचना एमसीडी को दी। इसके बाद मकान संख्या B-101, पॉकेट-4, जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर (बिंदापुर, डाबड़ी) में एमसीडी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की, जिसमें डाबड़ी थाना पुलिस ने सहयोग किया।संपत्ति मनोज नागिया की पत्नी अल्का की बताई जा रही है, जो एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पति मनोज नागिया का नाम भी 15 से ज्यादा आपराधिक मामलों में जुड़ा हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed