आईडीबीआई बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारी आलोक परिहारी ने घर पर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में बैंक पर दवाब का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

Seraikella: सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आईडीबीआई बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारी 46 वर्षीय आलोक परिहारी ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना सुबह 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. मृतक टांगरानी गांव के रहने वाला था. मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा है कि बैंक द्वारा उसे टारगेट पूरा करने के लिए हमेशा दबाव दिया जाता था और इसके कारण वह डिप्रेशन में था. वह सुबह 8:30 बजे के आसपास हुआ अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए सरायकेला बाजार आया हुआ था बाजार से लौटकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  घटिया निर्माण पर बवाल, मुखिया ने रुकवाया सड़क काम

Thanks for your Feedback!

You may have missed