आर आई टी थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं होने देगी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पथ संख्या चार से एनआईटी गेट तक फुटपाथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दौरान नगर निगम की मदद से सड़क के दोनों ओर से फुटपाथ खाली कराया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार निगरानी कर रही है ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। अब तक फुटपाथ पर कब्जा करने के कई प्रयासों को पुलिस ने रोक दिया है।

फुटपाथ खाली रहने से राहगीरों को चलने में सुविधा हो रही है और इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम हुई है। सड़क साफ और व्यवस्थित दिख रही है, जिससे आम लोगों को राहत भी मिली है।

पुलिस ने दुकानदारों और ठेला-खोमचा लगाने वालों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि भविष्य में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है और इसे शहर की व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अच्छा कदम बताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे ने कर दिखाया कमाल, JAC 10वीं में तीसरा स्थान पाकर रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed