रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया शादी का 20 साल पुराना वीडियो,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भरत साहनी के साथ शादी की 20वीं सालगिरह पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट में उनकी शादी की कुछ झलकियां भी देखने को मिल रही है, जिस रात उन्होंने शादी की थी। रिद्धिमा कपूर का 2006 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है,नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर के अलावा ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। क्लिप में रिद्धिमा अपने भाई रणबीर का हाथ पकड़ मंडम में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, ऋषि कपूर वरमाला के दौरान अपनी बेटी का हाथ पकड़े दिखे।रिद्धिमा कपूर ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। साथ ही इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, ’20 साल पहले, मेरे माता-पिता ने मेरा हाथ थामा और अपने प्यार, आशीर्वाद और दुआओं के साथ मुझे एक नई जिंदगी में भेजा। आज मेरे पास जो कुछ भी है, वह उन्हीं की वजह से है। और, भरत तुममें मुझे एक ऐसा पार्टनर मिला, जो हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा। मेरा हाथ, मेरा दिल और हमारी जिंदगी एक साथ थामे हुए। हमारी यात्रा को इतना यादगार बनाने और हमारे घर को प्यार से भरने के लिए शुक्रिया। इतने वर्षों बाद भी, हमने जो जिंदगी एक साथ बनाई है, वह आज भी मेरे चेहरे पर वही मुस्कान लाती है। 20 साल का प्यार, तरक्की और साथ। आज भी हर दिन तुम्हें ही चुनती हूं। हमें सालगिरह मुबारक। बता दें कि कपल की शादी 25 जनवरी 2006 को हुई थी।रिद्धिमा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ऋषि कपूर को देखा जा सकता है कि वे अपने दमाद भरत को हाथ थामकर समारोह में लेकर आते हैं। फिर वरमाला की रस्म के दौरान स्टेज पर बिटिया के साथ नजर आते हैं। वहीं, रणबीर कपूर फूलों की चादर पकड़कर और दीदी का हाथ थामकर उन्हें स्टेज तक ले जाते हैं। कपूर परिवार के अन्य सदस्यों की झलक भी इस वीडियो में नजर आ रही है। वीडियो क्लिप में ऋषि कपूर को देख यूजर्स इमोशनल हो गए हैं। रिद्धिमा के अलावा भरत साहनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिद्धिमा को बधाई दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed