बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या,

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश:बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अब एक और हिंदू को निशाना बनाया गया है. बांग्लादेश के नरसिंहदी जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने एक 23 वर्षीय हिंदू युवक, चंचल चंद्र भौमिक को सोते समय जिंदा जलाकर मार डाला. यह घटना शुक्रवार (23 जनवरी) देर रात शहर के पुलिस लाइंस इलाके में हुई. मृतक चंचल, कुमिला जिले के बरुड़ा उपजिले के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले खोकन चंद्र भौमिक के बेटे थे. वह नरसिंहदी पुलिस लाइंस क्षेत्र के ‘खानाबाड़ी मस्जिद मार्केट’ में स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप (गैरेज) में काम करते थे.शुक्रवार रात को काम खत्म करने के बाद चंचल थकान के कारण वर्कशॉप के अंदर ही सो गए थे. देर रात अज्ञात बदमाशों ने दुकान के शटर के नीचे से आग लगा दी. वर्कशॉप के अंदर पेट्रोल, मोबिल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ भारी मात्रा में मौजूद थे, इसलिए आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप ले लिया. चंचल को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने व जलने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर तेहरान–इस्फहान समेत कई शहरों में जताया शोक और विरोध

Thanks for your Feedback!

You may have missed