ब्रह्मर्षि समाज के वनभोज को देखते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच ने स्थगित की पारिवारिक मिलन समारोह
Advertisements

Advertisements

Saraikela: ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला खरसावां के द्वारा 8 फरवरी को ही वनभोज का आयोजन किये जाने को को देखते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच ने जिसने पूर्व में ही 8 फरवरी को पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने की घोषणा की थी, ने अपना पारिवारिक मिलन समारोह समाज हित में स्थगित कर दी है. इस बात की जानकारी मंच के पदाधिकारी राजीव मोहन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि मंच ने 12 जनवरी को इस बात का निर्णय लिया था, अब नए कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी को जय प्रकाश उद्यान में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करेगा. यह निर्णय आज मंच ने बैठक कर ली है.
Advertisements


Advertisements


