चुनाव से पहले पूर्व CPM नेता की गोली मारकर हत्या,

0
Advertisements
Advertisements

आसनसोल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चुनाव से पहले ही पूर्व CPM नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नमाज के लिए जाते समय एक बाइक सवार ने नेता पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल उस वक्त और गरमा गया, जब आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत करीमडंगाल इलाके में पूर्व सीपीएम नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना उस समय हुई, जब वे सुबह नमाज अदा करने के लिए अपने घर से पास की मस्जिद की ओर जा रहे थे। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और राजनीतिक हलकों में भारी हलचल मच गई है।गोली लगते ही मोहम्मद सरफुद्दीन जमीन पर गिर पड़े। उनके मुंह और नाक से लगातार खून बहने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही हीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी इप्शिता दत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ शुरू की। गंभीर रूप से घायल सरफुद्दीन को स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed