संगीत सम्राट त्रिलोचन सिंह तराना की स्मृति में शिष्यों और प्रियजनों के द्वारा भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : बिष्टुपुर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में संगीत सम्राट स्वर्गीय त्रिलोचन सिंह तराना गुरुजी की स्मृति में उनके शिष्यों और प्रियजनों के द्वारा भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें संकट मोचन संगीत समिति के अभिभावक एवं प्रतिष्ठित तबला वादक पंडित दयनाथ उपाध्याय, जलाराम सत्संग मंडल के प्रमुख गुणवंत भाई पारिख, लेखिका एवं समाजसेवी विभा मिश्रा एवं गुुरु मिहिर बेनर्जी द्वारा गुरु जी के परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में गुरु जी के अनेक शिष्यों एवं प्रियजनों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें नीलांबर चौधरी, सूजन चटर्जी, पंकज झा, डॉ सनातन दीप, बीरेन्द्र उपाध्याय, रनदीप कौर, सुरिंदर कौर, पद्मा झा, समता तिवारी, हरप्रीत सिंह, उदय सतपति, पंकज श्रीवास्तव, बृज किशोर पांडे, राजेश ठाकुर आदि ने गुरु जी द्वारा सिखाये गये मधुर भजन सुनाये. तबला संगत पर सनत सरकार, जितेश सहाय,श्रेष्ठ उपाध्याय एवं राजप्रित सिंह ने सुंदर संगत किया. कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इस सभा में सत्य प्रकाश तिवारी, अनिल सिंह, महेन्द्र  वसाणि, विनोद पंड्या, हंसमुख जसाणि, दिनेश झाटकिया, रामकिंकर उपाध्याय, के.के ओझा, रिंकी मल्लिक, सुधिर मिश्रा,आदि  संगीत प्रेमी व शिष्य उपस्थित थे. मंच संचालन पंकज झा ने किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर में फरार बदमाश मनीष सिंह होटल रिज़ॉर्ट से गिरफ्तार, कारोबारियों में खुशियाँ

Thanks for your Feedback!

You may have missed