US से दावोस जा रहे ट्रंप के विमान में तकनीकी खराबी,


America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एयर फोर्स वन विमान मंगलवार रात जॉइंट बेस एंड्रयूज से दावोस के लिए रवाना हुआ, लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद मामूली तकनीकी खराबी के चलते उसे वापस लौटना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रपति के दल ने बैकअप विमान से स्विट्जरलैंड के दावोस के लिए उड़ान भरी।यह राष्ट्रपति ट्रंप की दोबारा पद संभालने के बाद वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पहली प्रत्यक्ष उपस्थिति है। दावोस में WEF की बैठक 19 से 23 जनवरी तक चल रही है, जहां ट्रंप आज को अमेरिकी नीतियों पर बोलने वाले हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कम गैस कीमतों और मजबूत अर्थव्यवस्था का जिक्र किया।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन से सफर करते हैं. यह एक टेक्निकल नाम है. उनके पास बोइंग-747 के दो विमान हैं. जिसका कोड 28000 और 29000 हैं.डोनाल्ड ट्रंप के इस विमान पर अमेरिका का सिंबल और राष्ट्रीय ध्वज लगा होता है. इस प्लान की खासियत है कि यह हवा में ही फ्यूल भरवा सकता है. किसी तरह के हमले की स्थिति में तुरंत मोबाइल कमांड सेंटर के रूप में भी काम कर सकता है. यही वजह है कि इसे बेहद खास माना जाता है.




