20 जनवरी को श्री साईं सेंटर जमशेदपुर आएंगे डॉ. चंद्रभानु सत्पथी गुरुजी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: श्री साईं सेंटर, जमशेदपुर में 20 जनवरी 2026 को एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य डॉ. चंद्रभानु सत्पथी गुरुजी सायं 6 बजे श्री साईं सेंटर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में श्री साईं सेंटर की प्राण-प्रतिष्ठा भी गुरुजी के कर-कमलों द्वारा ही संपन्न कराई गई थी।

कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6:15 बजे पूजा से होगी। इसके बाद 6:45 बजे नृत्य प्रस्तुति, 7:10 बजे भजन संध्या और 7:45 बजे भोग का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

डॉ. चंद्रभानु सत्पथी गुरुजी शिरडी साईं बाबा के परम भक्त एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु हैं। वे बाबा के श्रद्धा और सबूरी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी शिक्षाएं सरल जीवन, सेवा और आत्मसंयम पर आधारित हैं।

गुरुजी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1972 में सेवा की शुरुआत की और 2008 में पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने सेवाकाल में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

श्री साईं सेंटर द्वारा नियमित रूप से पूजा-अर्चना, अन्नदान, सत्यनारायण कथा, धार्मिक पर्वों का आयोजन और निःशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे सामाजिक कार्य किए जाते हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष एस. के. बेहरा, महासचिव अमरेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष राहुल नरेड़ी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed