हाता चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements

पोटका : पोटकाथाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाता चौक के पास से दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कवाली थाना क्षेत्र के ओडिशा रोड निवासी सागर मंडल (21) और पोटका थाना क्षेत्र निवासी मिलन मंडल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 3 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि हाता चौक स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम के पास तीन युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों युवक भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर युवकों को पकड़ लिया और पूछताछ की। तलाशी के दौरान दो युवकों के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई, जबकि एक अन्य युवक के बारे में जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सागर मंडल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

See also  मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने पकड़कर अस्पताल भेजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed