भरनो में भीषण सड़क हादसा, रांची के चार कारोबारियों की मौत, दो गंभीर घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर भड़गांव के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-23 पर हुए इस हादसे में रांची के चार कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को पहले सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक रांची के तिलकुट कारोबारी थे, जो पिकअप वैन (टाटा मैजिक) से गुमला माल बेचने जा रहे थे। इसी दौरान भड़गांव के पास एक अज्ञात हाईवा वाहन ने तेज रफ्तार में पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed