सीतारामडेरा से 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़का तेजवीराज उर्फ बिट्टू रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में भी चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लापता बच्चे के पिता अनिल सिंह, जो होम पाइप इंदिरा नगर के निवासी हैं, ने इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे को उसके ही कुछ दोस्तों ने बहला-फुसलाकर अपने पास छिपा लिया है या फिर उसका अपहरण कर लिया गया है।

परिजनों के अनुसार जिन युवकों पर संदेह जताया गया है, उनके नाम रोहन उर्फ बौना, विवेक और अनस बताए गए हैं। बताया गया कि इससे पहले भी ये युवक तेजवीराज को अपने साथ रख चुके हैं। उस दौरान बच्चे से उसके दादा राजेंद्र सिंह के बैंक खाते से पैसे निकलवाए गए थे और वह करीब एक दिन तक घर नहीं लौटा था।

अनिल सिंह ने बताया कि उन्होंने 9 जनवरी को थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने उस समय संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया, जिसके बाद से तेजवीराज का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रिश्तेदारों के यहां बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द बच्चे की बरामदगी की मांग की है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को तेजवीराज के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8210144508 पर संपर्क करें।

See also  चार साल बाद सीनेट बैठक, कोल्हान यूनिवर्सिटी ने पेश किया बड़ा बदलाव प्लान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लापता बच्चे की तलाश तेज कर दी गई है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed