कोवाली के पास दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई, युवक की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पोटका : पोटका प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले में कोवाली थाना के समीप मंगलवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मृतक की पहचान रिद्धि पांडेय के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर का निवासी था। जानकारी के अनुसार रिद्धि पांडेय का हेसड़ा पंचायत के रोलाडीह गांव में एक फार्म हाउस है। मंगलवार को वह अपने तीन साथियों राज आर्यन, राजपाल और आर्यन सिंह के साथ किया साइरस कार (जेएच 05 ईए–6677) से वहां गया था।

फार्म हाउस से लौटते समय कोवाली थाना के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के लोहे के बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के दौरान कार चला रहे रिद्धि पांडेय स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य तीन युवकों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!