जमशेदपुर केनेल क्लब का डॉग शो 2026 सफल, इंग्लिश सेटर ने जीता बेस्ट इन शो का खिताब

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर केनेल क्लब द्वारा आयोजित चैंपियनशिप डॉग शो 2026 के तीसरे दिन 80वीं और 81वीं ऑल-ब्रीड्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी कुत्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और दर्शकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। बेस्ट पपी का खिताब एक प्यारे और गोल-मटोल पोमेरेनियन को मिला, जबकि दूसरा स्थान छोटे चेहरे वाले पग ने हासिल किया। नन्हे पोमेरेनियन और चमकदार गोल्डन रिट्रीवर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। जूनियर हैंडलर्स सेगमेंट में बच्चों ने अपने कुत्तों के प्रति समर्पण और प्यार दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिजीत नानोटी, मैनेजिंग डायरेक्टर, JCAPCPL रहे। 80वीं ऑल-ब्रीड्स चैंपियनशिप में बेस्ट इंडियन ब्रीड का पुरस्कार कोंबई को, बेस्ट ब्रेड इन इंडिया बीगल को मिला, वहीं सेकेंड बेस्ट इन शो इंग्लिश सेटर रहा और जर्मन शेफर्ड ‘उनागिन’ ने चैंपियनशिप जीती, जबकि बेस्ट हैंडलर का पुरस्कार दास को मिला। इसके बाद हुई 81वीं ऑल-ब्रीड्स चैंपियनशिप में बेस्ट इंडियन ब्रीड कारवां हाउंड, बेस्ट इन ब्रीड डोबरमैन, बेस्ट हैंडलर मोंडल रहे और गोल्डन रिट्रीवर ने चैंपियनशिप अपने नाम की। पूरे आयोजन का सर्वोच्च सम्मान बेस्ट इन शो यानी सुप्रीम विनर का खिताब इंग्लिश सेटर को मिला। कुल मिलाकर 300 से अधिक कुत्तों की भागीदारी के साथ जमशेदपुर केनेल क्लब का यह वार्षिक डॉग शो बेहद सफल और यादगार रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed