आईएस के ठिकानों पर अमेरिका ने फिर बरसाए बम,


अमेरिका: अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से सीरिया में हवाई हमला किया। अमेरिका के निशाने पर आतंकी संगठन आईएस के ठिकाने रहे। पिछले महीने एक हमले में अमेरिका के दो सैनिक और एक एक सीरियाई नागरिक की मौत हो गई थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अमेरिका ने आईएस के ठिकानों पर भारी बमबारी की थी।ट्रंप प्रशासन द्वारा शनिवार के हमले पिछले महीने पल्मायरा में आईएसआईएस के घातक हमले का जवाब है, जिसमें सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस-टोवर, सार्जेंट विलियम नथानिएल हॉवर्ड और अमेरिकी नागरिक दुभाषिये अयाद मंसूर सकात की मौत हो गई थी.यूएस सेंट्रल कमांड ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हमारा संदेश साफ है, यदि आप हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाते हैं तो हम आपको दुनिया में कहीं भी ढूंढ निकालेंगे और मार देंगे. चाहे आप न्याय से बचने की कितनी भी कोशिश क्यों न करें.सीरिया के अधिकारियों ने एक दिन पहले कहा था कि उनके सुरक्षाबलों ने लेवांत में आईएस ऑपरेशनों के सैन्य नेता को गिरफ्तार कर लिया है.ट्रंप प्रशासन की ओर से पल्मायरा हमलों के जवाब में चलाए गए इस अभियान को ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ नाम दिया गया है. टोरेस-टोवर और हॉवर्ड दोनों आयोवा नेशनल गार्ड के सदस्य थे.19 दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत बड़े पैमाने पर हमले के साथ हुई थी, जिसमें मध्य सीरिया में आईएस के बुनियादी ढांचे और हथियारों वाले 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया था.कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज कई सालों से सीरिया में आईएस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की मुख्य सहयोगी रही है, लेकिन दिसंबर 2024 में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद से अमेरिका की ओर से सीरिया की सरकार के साथ समन्वय बढ़ा रहा है. सीरिया हाल ही में आईएस के खिलाफ वैश्विक गठबंधन में शामिल हुआ है.




