डॉ. तमल देव के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, मर्सी अस्पताल में दी गई श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल से जुड़े वरीय फिजिशियन डॉ. तमल देव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े कार्यकर्ता मर्सी अस्पताल पहुंचे और दिवंगत चिकित्सक के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अपने शोक संदेश में विधायक सरयू राय ने कहा कि डॉ. तमल देव का निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. देव अपने सरल और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे और एक समर्पित चिकित्सक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

मर्सी अस्पताल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में हरे राम सिंह, अशोक कुमार, मंजू सिंह, काकुली मुखर्जी, विजय राव, अभय सिंह, गौतम धर और रंजिता राय सहित अन्य लोग शामिल थे।

See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed