जमशेदपुर में 79वां–81वां इंटरनेशनल डॉग शो शुरू, 43 नस्लों के 326 डॉग्स ने बढ़ाया आकर्षण

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में तीन दिवसीय 79वां, 80वां और 81वां इंटरनेशनल डॉग शो का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है, जहां देशभर से 43 विभिन्न नस्लों के कुल 326 डॉग्स हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डॉग शो में गोल्डन रिट्रीवर, रॉटवाइलर, डोबरमैन, लैब्राडोर, बीगल और जर्मन शेफर्ड जैसी लोकप्रिय नस्लें दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई हैं। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी अपने डॉग्स के साथ जमशेदपुर पहुंचे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन टी. वी. नरेंद्रन, सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील ने किया। उन्होंने केनल क्लब का ध्वजारोहण कर और चैम्पियनशिप कप का अनावरण कर शो का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह डॉग शो शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पसंदीदा आयोजनों में से एक है, जो डॉग प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अनूठा मंच देता है।

उद्घाटन के बाद टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के प्रशिक्षित डॉग्स ने दांतों में गुलदस्ता दबाकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। इसके बाद डॉग्स ने हर्डल जंप, दीवार तोड़ने जैसे साहसिक करतब दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

जमशेदपुर केनेल क्लब की चेयरमैन रुचि नरेंद्रन ने क्लब के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्लब की स्थापना 1977 में हुई थी और 1978 से लगातार डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शो 2014 और 2025 में दो बार राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी भी कर चुका है।

डॉग शो में अंतरराष्ट्रीय जजों की मौजूदगी में डॉग्स की शारीरिक बनावट, अनुशासन और प्रशिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान जंपिंग, दीवार पार करने और विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण तकनीकों का भी प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में दर्शक इस आयोजन को देखने पहुंचे हैं। यह भव्य आयोजन तीन दिनों तक चलेगा।

See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed