टाटा मोटर्स यूनियन विवाद ने पकड़ा तूल, आरके सिंह के खिलाफ पोस्ट मामले में बंटी सिंह तलब

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से जुड़ा एक विवाद इन दिनों चर्चा में है। अधीकृत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह मामला टाटा मोटर्स के निष्कासित कर्मचारी बंटी सिंह से जुड़ा है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने आरके सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की। इसके बाद आरके सिंह के समर्थकों की ओर से टेल्को थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बंटी सिंह को थाने बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा।

अपने जवाब के लिए बंटी सिंह समर्थकों के साथ टेल्को थाना पहुंचे, जहां उनकी पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। हालांकि, उन्होंने अपना लिखित और मौखिक पक्ष पुलिस के समक्ष रखा। थाने से बाहर आने के बाद बंटी सिंह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए।

बंटी सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया है कि यदि उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन दोष पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि आरके सिंह लगातार मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इसे निजी लड़ाई नहीं बनाना चाहते, लेकिन मजदूर हितों से जुड़ा मामला होने के कारण वह कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह कानूनी दायरे में रहते हुए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

See also  परीक्षा घोटाले पर घिरे छात्रों से पूर्व सीएम की अपील, आंदोलन खत्म करने की कही बात

इस पूरे घटनाक्रम के बाद टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में माहौल गर्म हो गया है और यूनियन से जुड़े इस विवाद पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed