कोलकाता में I-PAC के प्रतीक जैन के घर ईडी की रेड,

0
Advertisements
Advertisements

West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने IPAC कोलकाता के प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापा मारा है. प्रशांत किशोर की संस्‍था के अधिकारी के ठिकानों पर छापे पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. सीएम ममता बनर्जी ने छापे पर रिएक्‍शन देते हुए केंद्र पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रणनीति से जुड़ी कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक (I-PAC) के दफ्तर और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आई-पैक के कार्यालय, लाउडन स्ट्रीट में प्रतीक जैन के आवास और बुर्राबाजार के पोस्टा इलाके में एक व्यापारी के दफ्तर पर एक साथ की गई.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ईडी की छापेमारी के बाद IPAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या गृह मंत्री अमित शाह और ईडी का यह कर्तव्य है कि वे मेरे सभी पार्टी दस्तावेज़ ले जाएं? अगर मैं भाजपा पार्टी कार्यालय जाऊं तो क्या होगा? एसआईआर के तहत 5 लाख नाम हटा दिए गए हैं। सिर्फ चुनाव होने के कारण वे मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज़ ले जा रहे हैं।” CM ने कहा कि यह कानून प्रवर्तन नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है।ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कोलकाता में प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान ईडी के अधिकारी टीएमसी की हार्ड डिस्क, आंतरिक दस्तावेज और संवेदनशील संगठनात्मक डेटा जब्त करने का प्रयास कर रहे थे।सूत्रों ने बताया कि ईडी की ये छापेमारी कोयले की तस्करी के एक मामले के सिलसिले में की जा रही थी। टीएमसी के महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी से भी पिछले कुछ वर्षों में इस घोटाले के संबंध में केंद्रीय एजेंसियों, ईडी और सीबीआई, दोनों ने कई बार पूछताछ की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed