बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की मौत

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शरियतपुर जिले में चोरी के शक में भीड़ द्वारा पीछा किए जाने पर 25 वर्षीय हिंदू युवक मिथुन सरकार ने नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनावों से पहले सामने आई है. दिसंबर-जनवरी में हिंदुओं की हत्या, लिंचिंग, आगजनी और गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं.ताजा मामला देश के शरियतपुर जिले का है, जहां चोरी के शक में भीड़ द्वारा पीछा किए जाने के बाद 25 वर्षीय हिंदू युवक मिथुन सरकार ने जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी. नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई. मंगलवार दोपहर पुलिस ने शव बरामद किया.स्थानीय खबरों के मुताबिक उन्मादी भीड़ ने चोरी के शक में मिथुन सरकार का पीछा किया। भीड़ से बचने की कोशिश में वह नहर में कूद गया और डूब गया। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव बरामद किया। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि मिथुन किसी चोरी में शामिल था या नहीं।इससे पहले सोमवार को बांग्लादेश के नरसिंगदी में एक किराने की दुकान चलाने वाले शरत चक्रवर्ती मणि की उन्मादी भीड़ ने हत्या कर दी थी। सोमवार को ही जशोर के मनीरामपुर में एक हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की  गोली मारने के बाद गला काट कर नृशंस हत्या कर दी गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed