डोरंडा में संदिग्ध हालात में गार्ड की मौत, फंदे से लटका मिला शव

0
Advertisements
Advertisements

रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सुप्रभात अपार्टमेंट से बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है। अपार्टमेंट के बाथरूम में उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मृतक की पहचान अपार्टमेंट में तैनात गार्ड प्रकाश लोहरा के रूप में की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में हत्या और खुदकुशी दोनों पहलू से जांच कर रही हैं। पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन के वॉलपेपर में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें “सॉरी पापा” लिखा हुआ हैं। मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी दीपिका ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टाटानगर स्टेशन के विकास को मिली रफ्तार, 300 करोड़ की योजना में नई पार्किंग सुविधा, यात्रियों को बड़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed