देसी कट्टे की तरह फट गया चीन का रॉकेट लॉन्चर,

0
Advertisements
Advertisements

बीजिंग: चीन मैन्युफैक्चरिंग का मास्टर बनने की लाख कोशिशें कर ले लेकिन उसके बनाए हुए छोटे-छोटे सामनों से लेकर सैन्य सप्लाइज तक सब घटिया क्वालिटी का सबूत देते हैं. हाल ही में चीन से मिलिट्री इक्विपमेंट मंगवाना कंबोडियाई आर्मी को भारी पड़ गया. थाईलैंड के साथ युद्ध के मैदान में कंबोडिया को शर्मिंदा होना पड़ा क्योंकि चीन का भेजा हुआ विशालकाय और हाईटेक रॉकेट लॉन्चर बीच ऑपरेशन में ही फट गया. ये रॉकेट लॉन्चर देसी कट्टे की तरह बैकफायर हो गया. इस रॉकेट लॉन्चर के फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिनपिंग की जमकर क्लास लगाई जा रही है.कंबोडिया और थाईलैंड के बीच घमासान चल रहा है और इस दौरान दोनों देश अपने-अपने पावरफुल हथियार निकाल कर जंग के मैदान में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. कंबोडिया ने हाल ही में चीन से मंगाया हुआ M270 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) निकाला और दुश्मन की तरफ फायर करना शुरू किया पहले कुछ शॉट्स को इस रॉकेट से सांय-सांय करके निकले लेकिन अचानक ये लॉन्चर देसी कट्टे की तरह फंस गया और देखते ही देखते बैक फायर हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 8 कंबोडियाई सैनिकों की मौत हो गई. जो काम थाईलैंड की दुश्मन सेना नहीं कर पाई, वो सहयोगी देश चीन ने कर दिया. ‘चाइना के माल’ की वजह से जंग के मैदान में बेइज्जती तो हुई ही लेकिन कंबोडिया के सैनिक भी बिना किसी वजह ही मारे गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed