कार की टक्कर से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुणा–तरुणा मिश्रा की मां का निधन,
अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ एवं डीएसपी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का गुरुवार तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया। बीते सप्ताह उनके घर के समीप हुए सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। दुर्घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों के अनुसार यह हादसा लगभग दस दिन पहले वाहन संख्या JH 05 AP 3246 से उनके घर के पास ही  हुआ था। चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के इतने दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित वाहन चालक के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परिजनों में आक्रोश और न्याय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की भूमिका पर भी लोग उंगली उठा रहे हैं।

उर्मिला मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक सरल, मिलनसार और सामाजिक महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनके व्यवहार और पारिवारिक मूल्यों के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।

परिजनों ने बताया कि उर्मिला मिश्रा का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा में खेल जगत, पुलिस प्रशासन, रेलवे विभाग और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

उर्मिला मिश्रा अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed