श्री साईं सेवा संस्थान,रेंगोगोडा़ के चौथे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सदस्यों का हुआ महाजुटान, संस्था के बैनर तले जनकल्याणकारी कार्यों को करने का लिया गया संकल्प

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: श्री साईं सेवा संस्थान,रेंगोगोडा़ गैर -सरकारी संगठन के चौथे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिनांक 21-12-2025 को संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा खरसावां प्रखंड के रेंगोगोडा़ ग्राम में स्थित संस्था के नवनिर्मित कार्यालय एवं संस्था के दवा भण्डार गृह का भ्रमण किया गया। भ्रमण के उपरांत संस्था के सभी सदस्यों का महाजुटान कार्यक्रम माता आकर्षिनी के प्रांगण में रखा गया था जहां संस्था का वार्षिक आम बैठक संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न प्रकार की लोकहित कार्यों को करने का संकल्प लिया गया। श्री साईं सेवा संस्थान, रेंगोगोडा़ के संरक्षक डॉ.घनपत महतो ने संस्था के स्मृति पत्र को पढ़कर संस्था के गठन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं संस्था द्वारा पिछले 4 वर्षों में जनकल्याणकारी के क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों को भी चर्चा में शामिल किया। उन्होंने बताया कि यह संस्था गरीब ,शोषित, वंचित, पीड़ितों तथा वृद्धजनों के लिए एक सहारा बनने का कार्य कर रही है। चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या किसी को कानुनी सलाह की आवश्यकता हो, जरूरतमंदों के लिए संस्था निःशुल्क मंच प्रदान कर रही है। आगे उन्होंने बताया पिछले चार वर्षो में श्री साईं सेवा संस्था के द्वारा सरायकेला -खरसावां जिला के अंतर्गत झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कुल-50 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। उक्त शिविरों के माध्यम से अबतक 7500 दृष्टि दोष से पीड़ित वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया है , मोतियाबिंद तथा विभिन्न नेत्र रोग से पीड़ित 130 लाभुकों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दो मामले जो एस.पी. कार्यालय, सरायकेला में लंबित हैं का मामला पीड़ितों द्वारा संस्था के शरण में लाया गया हैं जिनका लीगल परामर्श संस्था के लीगल टीम द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है , टीम का नेतृत्व एडवोकेट श्री द्विजन महतो कर रहें हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में कुल ऐसे 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है,उन्हें निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन सभी विद्यार्थियों का स्कूल फीस से लेकर संपूर्ण पठन-पाठन की सामग्रियां संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्यावरण के क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1000 से ज्यादा वृक्षारोपण संस्था द्वारा किया गया है एवं उनके लालन-पालन व संरक्षण का कार्य भी संस्था अपने स्तर से कर रही है। ‌
ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष श्री साईं सेवा संस्थान रेंगोगोडा़ के द्वारा एक फुटबॉल एवं एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। जहां खिलाड़ियों को खेल- पोशाक से लेकर संबंधित विभिन्न खेल- कीट्स वितरित की जाती है।
इस एकदिवसीय महजुटन कार्यक्रम में कुकड़ू, ईचागढ़,पटमदा चक्रधरपुर, चाईबासा आदि दूरदराज़ क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में संस्था के सदस्यगण उपस्थित हुए थे। संस्था को वित्तीय मामले में पूर्ण आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी सदस्यों ने संस्था को आर्थिक अंशदान किये एवं उस अंशदान की राशि से दवाइयों का थौक कारोबार संस्था के माध्यम से करने का पूर्व में लिये गये निर्णय को अमलीजामा पहनाया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जितने भी संस्था के चिकित्सक सदस्य हैं वे संस्था के माध्यम से दवाइयों का शतप्रतिशत् खरीदारी करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि संस्था अपनी सुदृढ़ वित्तीय शक्ति से संस्था के स्मृति पत्र में उल्लिखित अन्य उद्देश्यों को भी पूरा कर सके। सुदूरवर्ती क्षेत्र नीमडीह कुकड़ू, ईचागढ़ क्षेत्र के चिकित्सकों को आसानी से संस्था की दवाइयां उपलब्ध कराया जा सके इसके लिए नीमडीह प्रखंड के बांदु ग्राम में एक डिपो का भी निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्र तक संस्था की दवाइयां उपलब्ध करायी जा सकेगी।
मौके पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ डॉ. पंकज प्रधान, डॉ. अजय मंडल, डॉ. जगदीश प्रसाद महतो,डॉ. बांकाबिहारी महतो, डॉ. मुरलीधर हजरा, डॉ. निर्मल कुमार पाल, डॉ. योगेंद्र प्रसाद, डॉ. खितीश महतो,एवं डॉ. अमृत प्रधान के साथ कई चिकित्सकों ने कार्यक्रम को संबोधित किये एवं संस्था को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना किये। संस्था के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उषा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी धातकीडीह, सरायकेला के निदेशक श्री ऋतुराज सिंह एवं प्रिंसिपल डॉ. वेंकट सर ने संस्था के क्रियाकलापों की प्रशंसा की एवं संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान किये। मौके पर पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया ,चांडिल के प्रतिनिधि मंडल एवं आरोग्यं केयर अस्पताल, आदित्यपुर के प्रतिनिधियों ने भी संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान किये एवं संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आजीवन सदस्य बने रहने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद संस्था के अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा महतो के द्वारा किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed