21 पुड़िया ब्राउन शुगर, 500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन के साथ युवक गिरफ्तार


Saraikela : गोलमुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नामदा बस्ती में छापेमारी कर मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने मकान संख्या 45 से युवक शुभम सिंह को गिरफ्तार किया. उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर, 500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.
इस संबंध में सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नामदा बस्ती में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री का काम चल रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी शुभम सिंह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया. तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिले, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया. गोलमुरी थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.




