Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी के सहयोगी सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ‘आरएसएस’ बना ली है. राजभर ने अपनी एक सेना का गठन किया है, जिसका नाम आरएसएस रखा है. यह आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना है. ओम प्रकाश राजभर ने अपनी सेना के जवानों को बकायदा वर्दी दी है. राजसभर की सेना में कमांडर, सीओ और इंस्पेक्टर जैसे पद हैं. ओपी राजभर खुद कहते हैं कि गांवों के युवाओं को कौश विकास के रास्ते पर लाने के लिए उन्होंने यह सेना तैयार की है, जो लोगों का सहयोग करेगी. अरुण राजभर ने कहा है कि उन्होंने पहले भी सुहेलदेव सेना बनाई थी, लेकिन तब लोगों को यूनिफॉर्म नहीं दी गई थी. सेना के लोग उस समय पीला गमछा और पीली टीशर्ट पहनते थे. अब सैनिकों के लिए आधिकारिक तौर पर वर्दी लॉन्च की गई है. सेना में लोगों को कमांडर, सीओ, डीएसपी, एसआई और इंस्पेक्टर जैसे पद दिए गए हैं. इन पदों के हिसाब से कंधों पर सितारे लगे हैं. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की शुरुआत प्रदेश के 22 जिलों में की गई है. राजभर का शुरुआत लक्ष्य अपनी आर्मी में एक लाख लोगों को जोड़ना है. वे सेना के माध्यम से लोगों को ट्रेनिंग दिलाना चाहते हैं. रिटायर्ड आईएएस-पीसीएस और लेखपाल आदि भी राजभर के सैनिकों को ट्रेनिंग देंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed