सरयू राय ने किया नये रेस्टोरेंट जेएच 05 रोटी रसोई का उद्घाटन बोलेः साकेत गौतम लोगों को शुद्ध और बढ़िया भोजन कराएं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी साकेत गौतम के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। नया प्रतिष्ठान एक रेस्टोरेंट है जिसका नाम है जेएच 05 रोटी रसोई। यह टिनप्लेट चौक पर अवस्थित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि इस इलाके में एक रेस्टोरेंट की सख्त जरूरत थी। वह जरूरत आज पूरी हो गई। साकेत गौतम एक सफल उद्यमी रहे हैं। उनका यह रेस्टोरेंट भी सफल होगा, ऐसी उन्हें उम्मीद है। उन्होंने साकेत गौतम से कहा कि अब लोगों को साफ-सुथरा और बढ़िया भोजन कराने की जिम्मेदारी आपकी है।

इस मौके पर साकेत गौतम ने कहा कि उनके रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों प्रकार के भोजन की व्यवस्था रहेगी। वह प्रयास करेंगे कि लोगों को बढ़िया भोजन उनके बजट के भीतर ही मिले। उन्होंने बताया कि भोजन शुद्ध रहेगा और स्वाद ऐसा होगा कि लोग एक बार भोजन चखेंगे तो बार-बार यहां आएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 13 दिसंबर से रेस्टोरेंट पूरी तरह जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को अखंड रामायण प्रारंभ हुआ था, जो 30 घंटे के करीब चला।

About The Author

See also  14 लाख मतदाता अब भी अनमैप्ड, सबसे ज्यादा चिंता इन दो शहरों की

Thanks for your Feedback!

You may have missed