जिले के 19 से 40 वर्ष के इच्छुक युवा गृह रक्षा वाहिनी 3 से 18 दिसंबर तक करें आवेदन, जिला प्रशासन की अपील

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: जिला प्रशासन सरायकेला–खरसावाँ द्वारा जिले के युवाओं को सूचित किया जाता है कि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, सरायकेला खरसावाँ में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के रिक्त कुल 446 पदों (जिसमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण प्रावधानित है) पर नव-नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. ऑनलाइन आवेदन दिनांक 03.12.2025 से 18.12.2025 तक वे https://recruitment.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भरे जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के सफलतापूर्वक भरे जाने के पश्चात उसका प्रिंटआउट (अनुलग्नकों सहित) अभ्यर्थी द्वारा 03.12.2025 से 18.12.2025 तक जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, सरायकेला–खरसावाँ के कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है. नव-नामांकन हेतु निर्धारित न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष (01.01.2025 की तिथि को) है. ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 7 उत्तीर्ण तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण अनिवार्य है.
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सकीय परीक्षण शामिल हैं. नव-नामांकन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, रिक्तियों का विवरण, आरक्षण, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन की शर्तें भर्ती पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं. साथ ही नव-नामांकन से जुड़े विस्तृत विज्ञापन जिला वेबसाइट https://seraikela.nic.in पर भी देखा जा सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आजसू में युवाओं की बड़ी एंट्री, सदस्यता अभियान से संगठन को मिली नई ताकत

Thanks for your Feedback!

You may have missed