यूपी बीजेपी अध्यक्ष का नाम दिल्ली से फाइनल, सहमति बनाने को लखनऊ में योगी-RSS की बैठक

0
Advertisements
Advertisements

यूपी: भारतीय जनता पार्टी अपने उत्तर प्रदेश प्रमुख के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है। खबर है कि पार्टी नेतृत्व ने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी है। साथ ही अंतिम सहमति के लिए नाम RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया गया है। हालांकि, इसे लेकर भाजपा ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं इस महीने बड़ा ऐलान हो सकता है।सोमवार को राजधानी लखनऊ में कई बड़ी बैठकें हुई हैं, जिसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से चुने हुए नाम पर चर्चा की गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पहले सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने संघ के पदाधिकारियों के साथ एक होटल में बैठक की थी। बाद में सीएम आवास में एक और बड़ी बैठक हुई, जहां सीएम आदित्यनाथ, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता को केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के बारे में जानकारी दी गई।मीटिंग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि योगी और संघ की मुलाकात में नाम पर अंतिम सहमति जताई गई या नहीं।भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने किस नेता को चुना है, इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट में भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हाल ही में दिल्ली में हुई मीटिंग में 9 उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया था। इनमें 3 ब्राह्मण, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग और 3 दलित समुदायों से थे।संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा इस महीने यूपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। अटकलें हैं कि रेस में ब्राह्मण चेहरा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, हरीश द्विवेदी, ओबीसी नेता और योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दलित नेता रामशंकर कठेरिया, विद्या सोनकर का नाम है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed