मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने राजनीति से तौबा कर लिया

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने राजनीति से तौबा कर लिया है। कुछ ही महीनों की पारी के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को महान नेता बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि संन्यास का फैसला व्यक्तिगत है।अवध ओझा,एक इंटरव्यू के दौरान राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। अब उन्होंन एक्स के जरिए अपने फैसले से पार्टी को अवगत कराया है। ओझा ने कहा कि वह प्यार और सम्मान के लिए ऋणी रहेंगे।अवध ओझा ने एक्स पर लिखा,’आदरणीय अरविंद जी ,मनीष जी, संजय जी सभी ‘आप’ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता आदि आप सभी का दिल बहुत बहुत धन्यवाद। जो प्रेम और सम्मान अपने दिया उसका ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास मेरा व्यक्तिगत निर्णय है।अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता है। जय हिंद।’एक पॉडकास्ट में अवध ओझा ने कहा कि वह चुनाव लड़ने को बहुत अधिक उत्सुक थे, लेकिन बाद में उन्हें यह बात समझ में आई कि राजनीति उनके लिए ठीक नहीं है। ओझा ने यह भी कहा कि अब वह राजनीति से दूर होकर खुश हैं। अब वह जो चाहें बोल सकते हैं, पार्टी लाइन के हिसाब से बोलने की बंदिश नहीं होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आंध्र प्रदेश: टीटीडी चेयरमैन बीआर नायडू के वायरल वीडियो पर राजनीतिक बवाल, नेताओं में नाराज़गी

Thanks for your Feedback!

You may have missed