Bigg Boss 19: कुनिका के बेटे ने ली घर में एंट्री


मुम्बई : बिग बॉस 19 का ये हफ्ता कंटेस्टेंट के परिवार वालों के नाम रहने वाला है। इस फैमिली वीक का पहला सदस्य घर में एंट्री ले चुका है। बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक सबसे पहले कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में अपनी मां को सपोर्ट करने आए हैं। अयान पहले भी शो में नजर आ चुके हैं। शुरुआत में उन्हें सलमान खान के साथ मंच पर देखा गया था। अब अयान घर के अंदर अपनी मां को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट को फ्रीज कर देते हैं। तभी घर में अयान का स्वागत होता है। अयान सबसे पहले अपनी मां कुनिका को गले लगाते हैं। दोनों करीब तीन महीने बाद एक दूसरे से मिलकर भावुक हो जाते हैं। बाद में अयान घरवालों की तारीफ करते नजर आए। इस बीच कुनिका ने अश्नूर को अपनी बहू बताया जिसपर घरवाले हंस पड़े। इससे पहले फरहाना खुद को कुनिका की बहू बता चुकी थीं। ये मस्ती भरे बातें ऑडियंस को पसंद आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घर में नियमों का उल्लंघन होने की वजह से बिग बॉस सजा के रूप में सभी घरवालों के परिवार वालों की एंट्री उस दिन के लिए रोक देंगे। वहीं गौरव खन्ना भी चुटकी लेते हुए कहते हैं कि मैम ने सभी लड़कियों को रिजेक्ट कर दिया और कहा कि नहीं अशनूर अच्छी है। अयान लाल ने घरवालों को बताया कि आप लोग बाहर स्टार बन चुके हो। उन्होंने शहबाज बडेशा से भी कहा कि आप ऑटो में घूमते थे पहले, तो अब नहीं घूम पाओगे। वहीं गौरव खन्ना ने चुटकी लेते हुए कहा, “अब आपको पैदल चलना होगा।”




