दिल्ली ब्लास्ट केस में,उमर का दोस्त अमीर राशिद अरेस्ट

0
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली के लाल किला के सामने हुए कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा करते हुए उमर के अहम साथी अमीर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. एनआईए को जांच में पता चला है कि इस आत्मघाती हमले में इस्तेमाल की गई कार i-20 अमीर राशिद के नाम पर ही रजिस्टर्ड है, जिसके बाद एजेंसी ने ये कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने अमीर की मुख्य भूमिका को उजागर किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि अमीर दिल्ली कार खरीदने और सुसाइड बॉम्बर को सपोर्ट करने आया था. इससे पहले फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कार चलाने वाला मृत ड्राइवर उमर उन नबी ही था. वो पुलवामा का रहने वाला था और अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था. अमीर राशिद कश्मीर के संबूरा, पंपोर का रहने वाला है. उसने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था. अमीर कुछ दिन पहले ही दिल्ली आया था ताकि कार खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में IED लगाकर उस i-20 कार को उड़ाया गया.इस मामले को लेकर जांच काफी तेजी से चल रही है. जांच एजेंसी NIA लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. अब तक NIA ने 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है. इसमें घायलों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. जांच अब तक कई देशों और राज्यों तक फैल रही है. जांच टीम बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करने और हमले के मास्टरमाइंड की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. इस केस में कई अंतरराज्यीय नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन भी मिले हैं. अभी टीम कई सारी मुद्दों पर जांच कर रही है. प्याज के छिलकों की तरह परत-दर-परत सभी मामलों को जांच टीम खोल रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed