नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्ट ने फतह हासिल कर ली

0
Advertisements
Advertisements

नगरोटा:नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम जारी हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देवयानी राणा ने नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में विजय पताका फहराई है। उन्होंने कुल 42,350 वोट हासिल कर जीत हासिल की। वहीं, दूसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह रहे।  देवयानी राणा ने जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह से 24647 वोटों के अंतर से हराया है। नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। दूसरे नंबर पर रहे जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह को कुल 17703 वोट मिल। हर्ष देव सिंह को बीजेपी की देवयानी राणा ने 24647 वोटों से हराया है। वहीं, तीसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार शमीम बेगम रहीं। शमीम बेगम को कुल 10872 वोट मिले।नगरोटा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक देवयानी राणा ने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि जिस तरह नगरोटा ने राणा साहब (उनके पिता, दिवंगत विधायक देवेंद्र सिंह राणा) को आशीर्वाद दिया, उसी तरह आज भी उन्होंने एक परिवार होने का फर्ज निभाया और मुझे आशीर्वाद दिया। मैं उनकी आभारी रहूंगी। भाजपा जब चुनाव लड़ती है, तो जीतने के लिए लड़ती है। आप यहां नगरोटा के साथ-साथ बिहार में भी नतीजे देख सकते हैं।”देश के 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का आयोजन किया गया था। इनमें राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटें शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed