आतंकी उमर धमाके वाली कार में था, DNA टेस्ट से कन्फर्म

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा हुआ है. सोमवार की शाम को चांदनी चौक पर लाल किले के पास धमाके वाली कार में आतंकी डॉक्टर उमर खुद मौजूद था. उसने कार में ही खुद को उड़ा लिया. DNA टेस्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है. इससे यह भी साफ हो गया क‍ि आतंकी उमर जानबूझकर बम धमाका करना चाहता था. सोमवार को उमर ने लाल किले के मेट्रो गेट नंबर 1 के पास कार में विस्फोट किया था. इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई. इसमें उमर भी शामिल है.लाल किले के पास कार में हुए धमाके में आतंकी उमर मारा गया या नहीं, इसे लेकर काफी सस्पेंस था. पुलिस और एजेंसियों ने उसकी मौत को कन्फर्म करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाया. पुलवामा से उसकी मां को हिरासत में लिया गया. आतंकी उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया गया. इसके बाद लाल किले के पास मिले अवशेषों से मिलान किया गया. तब जाकर डीएनए टेस्ट से मैच हो पाया. अब यह साफ हो गया है कि आतंकी उमर ने उस हमले में खुद को उड़ाया था. वह जानबूझकर लाल किले के पास धमाका करना चाहता था.लाल किले के पास ब्लास्ट फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के सामने आने के बाद हुआ. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से 2,900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद होने के कुछ ही घंटों बाद सोमवार शाम आतंकी उमर ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट किया था. उस विस्फोट में बारह लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इस बरामदगी से डॉक्टरों से जुड़े एक आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश हो गया, जो कथित तौर पर अखिल भारतीय हमलों की योजना बना रहे थे.दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अब पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी हैं, जबकि कुछ संदिग्धों की तलाश जारी है।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उमर का यह कदम “फिदायीन हमले” की श्रेणी में आता है, जो यह दर्शाता है कि वह आत्मघाती मिशन पर निकला था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed