गम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उकाम में अवैध चुलाई भट्टियाँ ध्वस्त, महुआ शराब जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : जिले के डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 11.11.2025 को गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम उकाम में उत्पाद विभाग, सरायकेला द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में अवैध रूप से संचालित 01 चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया, लगभग 400 किलोग्राम जावा को विनष्ट किया गया तथा लगभग 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई. इस दौरान अवैध भट्टी संचालक सोनाराम मुर्मू को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर करने की कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण के लिए नियमित छापामारी अभियान संचालित किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़े विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
छापामारी दल में अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचल, सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद, बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल, रंजीत कुमार, गृह रक्षक ब
तथा अन्य गृह रक्षक बल के सदस्य उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  डिमना हादसे से पहले हॉस्टल की छत पर शराब पार्टी, बचे डॉक्टर के खुलासे से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed