अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी,जुहू के अस्पताल में भर्ती


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबियत मंगलवार रात 8 बजे अचानक बिगड़ गई. खबरों के मुताबिक, डिसओरिएंटेशन के कारण उनकी सेहत बिगड़ी. उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर दवा दी गई और रात को एक बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके कई सारे मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है. उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने ये जानकारी दी है. पूर्व सांसद गोविंदा को बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. 61 साल के गोविंदा को क्रिटीकेयर हास्पिटल में एडमिट कराया गया है. वो अभी चिकित्सकों की गहन निगरानी.गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बातचीत के दौरान कहा, “डॉक्टर से बात करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात को 1 बजे अस्पताल की इमजरेंसी में भर्ती किया गया है।” बिंदल ने आगे कहा, “गोविंदा के कई टेस्ट किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” बिंदल ने गोविंदा की सेहत स जुड़ी अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है।बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्होंने गलती से अपनी लाइंसेंसी पिस्तौल से खुद के पैर पर गोली चला दी थी। गोविंदा को जुहू के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां घंटों की सर्जरी के बाद उनके पैरों से बुलेट निकाली गई थी।अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोविंदा ने बताया था, “मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह के लगभग 5 बजे रहे थे। वो (बंदूक) गिरी और चल पड़ी। मैं थोड़ी देर सन्न रह गया और फिर मैंने देखा कि मेरे पैर से खूब खून निकल रहा था।”




